वाराणसी, 11 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मंगलवार को महमूरगंज स्थित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ किया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शिविर में आए कांवड़ियों को मिष्ठान का वितरण किया और उनके पांव की धूल साफ की।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य और पुण्य का अवसर है। बाबा विश्वनाथ की कृपा से सभी कांवड़ बंधुओं की यात्रा मंगलमय, सुखद एवं निर्विघ्न हो, यही कामना है। वाराणसी आने वाले सभी श्रद्धालु कांवड़ियों को शिविर में आवश्यक सुविधाएं दी जाएगी। शिविर के प्रबंधन समिति के सदस्यों से संबंध में वार्ता हुई है। वह स्वयं भी शिविर में बीच-बीच में आकर जानकारी करते रहेंगे।
इस अवसर पर कांवड़ शिविर के सदस्यों के साथ ही सेवादार और भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। विधायक सौरभ ने शिविर के संचालकों से हर संभव सहायता के लिए भी आश्वस्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद





