गुवाहाटी, 20 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को राज्य के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एक ऐतिहासिक प्रसंग को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले ही जामुगुड़़ीहाट के साहसी असमियों ने सतिया पुलिस थाने में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजों का झंडा हटाकर पुलिस थाने में तिरंगा फहराया गया था। उन्होंने इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण घटना में योगदान देने वाले सभी साहसी असमियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके योगदान पर गर्व व्यक्त किया।
Regional




